495 साल बाद अयोध्या में भगवान रामलला ने खेली होली, भक्तो के बीच हर्ष का माहौल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इस बार अयोध्या की होली बेहद ही खास रही| भगवान रामलला ने अपनी जन्मभूमि के भव्य महल में 495 साल बाद होली खेली|

यह भी पढ़े उज्जैन महाकाल में हुआ भीषण हादसा , भस्मारती के दौरान मंदिर में लगी आग 14 लोग झुलसे...

यह भी पढ़े दुर्ग में नशीली दवाइयों की खेप सहित 03 आरोपी गिरफ्तार...

इस दौरान श्रद्धालुओं ने रंगोत्सव मनाया। रंगों का त्योहार 'रंगोत्सव' पहली 'रंगभरी एकादशी' पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान को फूल चढ़ाने के साथ शुरू हुआ। 

सोमवार (मार्च 25, 2024) को होली के मौके पर कई भक्त राम मंदिर में रामलला के दर्शन का आनंद लेने पहुंचे। इस खास मौके के लिए खास गुलाल भी मंगवाया गया था.

होली की सुबह अयोध्या में पहली बार मठ मंदिरों में मौजूद भगवान को अबीर गुलाल चढ़ाकर होली खेलने की इजाजत मांगी गई. इसके बाद पूरी अयोध्या रंगों के त्योहार की खुशी में डूब गई|

 रामलला के प्रांगण में पुजारियों ने रामलला पर पुष्प वर्षा की और उनके आराध्य के साथ होली खेली. उनके राग भोग और शृंगार में अबीर गुलाल उन्हें अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। 

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली होली के दौरान उन्हें भव्य रूप से सजाया गया था. माथे पर गुलाल लगाया गया. होली के मौके पर रामलला ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी. वहीं, रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी होली के गीत गाते, नाचते-गाते नजर आए|

 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu