भिलाई छावनी के सीएसपी का हुआ ट्रान्सफर , साथ ही 4 चार डीएसपी का हुआ ट्रांसफर....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादला सूची की तैयारी जोरों पर है. हाल ही में दो दिन पहले सोमवार को प्रदेश के 32 डीएसपी अधिकारियों और 50 निरीक्षकों की सूची जारी की गई, जिसमें जिले के 4 डीएसपी अधिकारियों और 3 टीआई अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। 



पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में सीएसपी भिलाई विश्व दीप त्रिपाठी को बस्तर, सीएसपी छावनी आशीष कुमार बंछोर को बीजापुर, हाल ही में डीएसपी क्राइम ब्रांच का नेतृत्व करने वाले मणिशंकर चंद्रा को रायपुर और राजीव को रायपुर में पदस्थ किया गया है। 

क्राइम डीएसपी शर्मा को कांकेर स्थित डीआइजी कार्यालय में पदस्थ किया गया है। डीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को सीएसपी भिलाई नगर, हरीश कुमार पाटिल को सीएसपी छावनी का नेतृत्व दिया गया।

 इंस्पेक्टरों में कुम्हारी थाने के अधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा और भिलाई-3 टीआई अंबर सिंह भारद्वाज शामिल हैं, जिन्हें बीजापुर पदस्थ किया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu