भिलाई में शातिर मामी की चालाकी भांजे से नौकरी के नाम पर ठगे 50 लाख रूपये ,भांजे ने जमींन , घर बेच कर दिए पैसे बाद में न नौकरी लगी न पैसे मिले....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई फूड इंस्पेक्टर की नौकरी का झांसा देकर मामी ने दो लोगों के साथ मिलकर भांजे से 50 लाख रूपये की ठगी कर ली. पीड़ित भांजे ने अपनी जमीन और घर बेचकर नौकरी पाने के लिए पैसे दिये. आरोपियों ने काम पूरा नहीं होने पर पूरा पैसा वापस करने का भी वादा किया। 

लेकिन आरोपियों ने नौकरी न लगने पर स्पष्ट रूप से पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। उल्टे वह धमकाने लगे। मामले में शिकायत के आधार पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि जयस्तंभ चौक चरोदा बस्ती बीएमवाय चरोदा निवासी गजेंद्र लहरे ने अपनी मामी सुनीता सोनवानी निवासी विंध्यवासिनी कॉलोनी अभनपुर रायपुर ,नगर माना कैंप में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन के कर्मचारी नरेंद्र देशलेहरे, उनकी पत्नी विनीता देशलेहरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है| 

यह भी पढ़ेआधी रात राजधानी में डकैती , परिवार को बंधक...

यह भी पढ़े -      दुर्ग से भिलाई जा रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , व्यक्ति की मौत...

आरोपियो २०२२ में नौकरी लगवाने के बदले 60 लाख रुपये देने को कहा था और 50 लाख में सौदा पक्का कर लिया।  चूंकि पीड़ित एक साथ 50 लाख रुपये देने को तैयार नहीं था, इसलिए आरोपी ने उससे 25 लाख रुपये पहले और 25 लाख रुपये दस्तावेजों के सत्यापन के बाद देने को कहा।

इसके बाद पीड़ित और उसके पिता ने जमीन 25 लाख रुपये में बेच दी। 17 फरवरी 2022 को यह पैसा तीनो आरोपियों को सौंप दिया गया। 

इसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन से पहले पीड़ित ने आरोपी के कहने पर 1 अगस्त 2022 को अपना घर बेच दिया और 25 लाख रुपये दे दिए। 50 लाख रुपये देने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया और पैसे वापस करने को कहा।

आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और इसके बदले उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके मुताबिक, मामी सुनीता सोनवानी नरेंद्र देशलेहरे और उनकी पत्नी निवेदिता देशलेहरे के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu