भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के दुर्ग जिले में पुलिस ने जुआरियों पर होली के दूसरे दिन शिकंजा कसते हुये पुलिस ने ब्लू डायमंड होटल में छापा मारा जहां पुलिस ने सात आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है|
इस दौरान 7 लोग ताश लेकर बैठे थे। सभी आरोपियों ने दांव लगा रखा था | पुलिस टीम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई. सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मौके से 23 हजार रुपये नकद भी बरामद किये गये|
होटल से पकड़े गये आरोपियों में धर्मेंद्र चंद्राकर (36), स्वप्निल जैन (42), अजय शर्मा (39), दिलीप साहू (40), युवराज धनकर (34), अमित कुमार चौबे (28) और योगेन्द्र सिंह राजपूत (47 वर्ष) शामिल हैं।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

