भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छावनी पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू वसंत टॉकीज के पास शिवम मोटर्स की बीएमडब्ल्यू में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है|
जिसके बाद सुचना पर पुलिस ने शव को वाहन से निकाला और शव को PM के लिए भेज दिया। लेकिन सवाल यह है की सबसे व्यस्त फोर-लेन सड़कों में से पास खड़ी कार में एक शव मिलने की बात ने सभी को चौंका दिया।
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। शिवम मोटर्स में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इसके रहस्य को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिसके मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि बीएमडब्ल्यू सीजी 04 सी CX 0360 में एक शव मिला है। सूचना के मुताबिक, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को वहां से हटवा दिया।
मृतक टी-शर्ट और जींस पहने हुआ 45 वर्षीय व्यक्ति है। पुलिस के मुताबिक, कार करीब डेढ़ महीने से खड़ी थी और उसका एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है।
अब शव को पीएम के लिए भेजा गया है और जांच शुरू हो गई है. पुलिस यह पता लगाने के लिए आसपास के एरिया का सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है |ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके |
UPDATE : मृतक की शिनाख्त केम्प-1 टाटा लाइन निवासी नसीम बेग (45 वर्ष )के रूप में हुई है | जो की शराब का आदी था |और दिनों तक घर भी नहीं जाता था | आस पास के क्षेत्र में ही घुमा करता था |सम्भावना है की ज्यादा शराब पीने कि वजह से उसकी मृत्यु हो गयी हो | परिवार में माता पिता और बहन गाँव में रहते है तथा यहाँ भिलाई में वह अपने बड़े भाई के साथ रहा करता था |
यह भी पढ़े -होली के दिन रायपुर में हुए मोहित हत्याकांड का हुआ खुलासा , 1 नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार...
यह भी पढ़े - 78 गाँव के 400 लोग होली मिलन कार्यक्रम में मिलने वाले दूषित खाने के कारण हुए फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार...
यह भी पढ़े - दुर्ग में दोस्तों के साथ घुमने निकले युवकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त , मौके पर 2 की मौत , 2 की हालत गंभीर..
यह भी पढ़े - 1500 करोड़ के संपत्ति के मालिक शिवा साहू का बैंक खाता हुआ फ्रीज....
यह भी पढ़े - दुर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा, जलती भठ्ठी में गिराकर मजदूर की मौत , बिना सेफ्टी के काम करते वक्त हुआ हादसा....
यह भी पढ़े - दुर्ग में कैदियों को VIP ट्रीटमेंट , परोसे जा रहे है काजू- बादाम , दुर्ग एसपी की छापेमारी से हुआ खुलासा...
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : BJP ने छत्तीसगढ़ के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की , देखे....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

