BJP ने संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम को बंगाल में 19 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की। सबसे चौंकाने वाला नाम बशीरहाट से उम्मीदवार का है. यहां से बीजेपी ने संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा पर चुनावी मैदान में रखा है| 


यह भी पढ़े उज्जैन महाकाल में हुआ भीषण हादसा , भस्मारती के दौरान मंदिर में लगी आग 14 लोग झुलसे...

यह भी पढ़े दुर्ग में नशीली दवाइयों की खेप सहित 03 आरोपी गिरफ्तार...

रेखा पात्रा को उम्मीदवार घोषित किया गया और जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद किया. और कहा उन्होंने मेरे जैसी गांव की महिला को उम्मीदवार बनाया. मैं संदेशखाली-बशीरखट जिले की माताओं और बहनों के साथ हमेशा खड़े रहूंगी|

दरअसल, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय, संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा और पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष शामिल हैं। राज्य में 42 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा 2 मार्च को की गई थी।

यह भी पढ़े छावनी थाना भिलाई ने 27 गुण्डा बदमाशो के विरूद्ध होली पर शन्ति व्यवस्था...

पार्टी ने रेखा पात्रा को राज्य के बशीरहाट से टिकट दिया. वह संदेशखाली के पीड़ितों में से एक है। गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस सांसद शाहजहां शेख द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई पात्रा को बशीरहाट से खड़ा किया जा रहा है।

संदेशखाली प्रदर्शनकारियों में रेखा पात्रा सबसे मुखर थीं. माना जाता है कि पात्रा भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 6 मार्च को बारासात में प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक बैठक के मौके पर उनसे मुलाकात की थी और प्रधानमंत्री को संदेशखाली महिलाओं की दुर्दशा के बारे में जानकारी दी थी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu