सहेली के बॉयफ्रेंड को पसंद करती थी नाबालिग , सहेली को पता चला हुआ हंगामा जिसके बाद नाबालिग ने लगा ली फांसी.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा इलाके में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग लड़की अपनी एक सहेली के प्रेमी को पसंद करती थी और उसकी सहेली को इस बारे में पता चल गया था|

सहेली ने उसके पिता को इस बात को लेकर धमकी भी दी थी। मृतिका शादियों में वेट्रेस के रूप में काम करती थी, गुरुवार को वेतन लेने के नाम पर निकली और पूरी रात वापस नहीं लौटी। 

सुबह उसके पिता उसे ढूंढने उसकी सहेली के घर गए और उसे वापस घर ले आए, लेकिन जब वह घर लौटी तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना बालको थाना क्षेत्र की है.

मिली जानकारी के मुताबिक लालहट इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय सुमित्रा पांडे ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| गुरुवार को उसने अपने पिता चंद्रिका प्रसाद से वेतन लेने जाने की बात कह कर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। 

देर शाम उसके पिता सुमित्रा को ढूंढते हुए उसकी सहेली के घर पहुंचे. काफी समझाने के बाद भी वह यहां नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर लौटी और इसके बाद वह घर चली गई। घर लौटकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित्रा के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूछताछ में मृतिका के पिता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी अपनी एक सहेली के बॉयफ्रेंड को पसंद करती थी और साथ ही यह खबर सामने आई है की सहेली के बॉयफ्रेंड के साथ उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था| 

इस बात को लेकर उसकी अपनी दोस्त से कई बार बहस भी हुई. पिता ने यह भी खुलासा किया कि सुमित्रा की दोस्त ने एक बार उसे घर पर अपनी बेटी को सँभालने की धमकी दी थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच बालको थाना पुलिस द्वारा की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg