भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रविवार की शाम दुर्ग पुलिस इलाके में सर्च गश्ती कर रही थी, तभी बिहार एसटीएफ की टीम ने वहां के एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए दुर्ग पुलिस से संपर्क साधा|
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने प्रोबेशन अधिकारी डीएसपी आकांक्षा पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित की. जिन्हें हरिनगर भेजा गया और हरि नगर स्थित घर की तलाशी ली गई. जिसके बाद पुलिस ने अपराधी चंदन सिंह को पकड़ लिया|
जानकारी के अनुसार दारुदा एम.एच. थाना में अपराधी चंदन सिंह पर बिहार के सीवान जिले के नगर में आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीबद्ध है| खास तौर पर दिलीप यादव की हत्या और उनके भाई हरेंद्र और रमेश पर हमला किया गया. पूरा मामला 8 जून 2014 का है।
2017 में होम गार्ड जवान वासिंद्र दत्त पाठक की हत्या में भी चंदन को मुख्य आरोपी बनाया गया था.आरोपी चंदन सिंह पर 26 जून 2023 को सरन जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास का भी आरोप है. मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी और उसकी तलाश में बिहार एसटीएफ की टीम रविवार शाम दुर्ग पहुंची.
जानकारी के मुताबिक, प्रमुख आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ बिहार में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी, डकैती, योजनाबद्ध डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं|
उसे इसकी सजा भी हुई थी लेकिन वह फरार हो गया था | उसके भागने के बाद बिहार पुलिस ने उस पर इनाम भी रखा था. बिहार एसटीएफ की टीम कुख्यात आरोपी की तलाश कर रही थी, जिसे देर रात दुर्ग पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया. बिहार पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

