बिजनेसमैन की कार से टक्कर मारने की बात को लेकर तीन युवको ने कारोबारी से की मारपीट , मोबाइल तोड़ा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर में कुछ लोगो द्वारा एक व्यापारी पर हमलाकर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है| जहाँ एक बिजनेसमैन की कार में टक्कर मारने के बाद तीन लड़के बहस करने लगे | 


यह भी पढ़े -अश्लील विडियो रील बनाने वाली दो युवती और 1 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार... 

यह भी पढ़े बेजुबान को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला , आरोपी ने कहा - वो मुझे काट लेता इसलिए मारा...

जब व्यापारी ने मदद लेने के लिए अपना सेल फोन निकाला तो युवकों ने उसे फर्श पर गिराकर तोड़ दिया। फिर वह पुलिस के पास जाने के बहाने मौके से भाग गये। 

पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ एफआईआर में पीड़ित मोहित राजपाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास उनकी मशीनरी की दुकान है। 

यह भी पढ़ेमहादेव सट्टा, शराब और कोयला घोटाला के आरोपियों से EOW को जेल में पूछताछ की मिली इजाजत....

बुधवार को जब वह नमस्ते चौक के पास सड़क पार कर रहे थे तो उनकी दोपहिया वाहन से टक्कर हो गयी| एक्टिवा पर तीन युवक सवार थे। जिन्होंने मोहित को पीटना शुरू कर दिया |

 व्यापारी ने अपने एक परिचित से मदद मांगने कॉल करना शुरू किया। इसके बाद लड़कों ने बिजनेसमैन का सेल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। 

बाद में जब बिजनेसमैन ने उससे पुलिस स्टेशन चलने को कहा तो वे तैयार हो गये। फिर वह पुलिस के पास जाने के बहाने भाग गये। फिलहाल गंज थाना पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu