भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर छ.ग, जिले में एक युवक ने आवारा कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जगदलपुर में स्ट्रे सेफ फाउंडेशन ने युवक के खिलाफ क्रूरता के आरोप में शहर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है|
पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक मामला 25 मार्च का है. होली के अवसर पर हाटगुड़ा इलाके में एक युवक ने कुत्ते के सिर और पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक ने कुत्ते के शव को रस्सी से बांधकर कहीं घसीटते हुए लेकर जा रहा था जिसे कुछ लोग ने देखा और वहां मौजूद लोगों ने भी युवक को ऐसा करने से मना किया. लेकिन वह नहीं माना| युवक ने कहा कि अगर वह नहीं मारता तो वह उसे काट लेता।
कुछ देर बाद जब स्ट्रे सेफ फाउंडेशन के सदस्यों को इस संबंध में सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे. युवक उनसे भी बहस करने लगा।
इसका वीडियो भी बनाया इस संबंध में जगदलपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। कथित तौर पर कुत्ते के शव को भी शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी|
यह भी पढ़े - DURG में ट्रेन से लावारिस हालत में 30 किलो के लाखो रूपये का गांजा बरामद...
यह भी पढ़े - महतारी योजना की दूसरी क़िस्त की तारीख की हुई घोषणा , अप्रेल के इस तारीख को राशि की जाएगी ट्रान्सफर...
यह भी पढ़े - दलित महिला के साथ अमानवीयता , 5-7 महिलाओं ने महिला की पिटाई कर नग्न अवस्था में गाँव में घुमाया...
यह भी पढ़े - प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज पूर्व प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका का अपहरण कर किया गैंगरेप....
यह भी पढ़े- भूपेश बघेल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग से शिकायत...

