भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर छ.ग, बीते दिन तालाब में तैरते समय एक बच्चे के गले में मछली फंस गई और उसे सर्जरी के जरिए निकाला गया।
फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है| बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हम आपको बता दें कि बच्चे के गले में फंसी मछली की वजह से उसे सांस लेना मुश्किल हो गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी|
इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी चिकित्सा केंद्र ले गए, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां ऑपरेशन के बाद बच्चे के गले में फंसी मछली को निकाला गया|
यह भी पढ़े - BJP ने लोकसभा समन्वयक और सह समन्वयक की नियुक्ति की , सूची देखे...
दरअसल, जांजगीर जिले के अकलतर के करुमहू गांव की। यहां रहने वाला 12 साल का समीर सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार को भी अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था|
इसी दौरान एक तालाब में तैरते समय 7 से 8 सेंटीमीटर आकार की मछली उसके मुंह और गर्दन में फंस गई. नतीजा यह हुआ कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे इलाज के लिए अकलतरा केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर उसके गले में फंसी मछली को निकालने में असमर्थ रहे।
इसलिए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में सर्जरी के जरिए बच्चे के गले में फंसी मछली को निकाला गया. बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

