भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग मोहन नगर थाने में एक युवती का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 384, 506, 67, 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया।
मामले के मुताबिक, थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी. उनके बीच बातचीत शुरू हो गई. इसी बीच आरोपी ने हाल ही में उसके नंबर पर एक वीडियो भेजा, जो उसका फर्जी पोर्न क्लिप था.
यह भी पढ़े - राजधानी के होटल में युवती की मिली लाश - रायपुर के होटल के कमरे में एक लड़की का शव मिल है|जिसके बाद पूरे होटल में सनसनी आगे पढ़े
इससे लड़की घबरा गई. फिर उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की। पीड़ित ने पहली बार आरोपी के मांगने पर उसे पांच हजार रुपये दे दिए।
लेकिन बाद में आरोपी की हौसले बुलंद हो गए| जिसके बाद आरोपी पुनः बड़ी रकम की मांग करने लगा। मजबूरन पीड़िता को घटना की शिकायत पुलिस से करनी पड़ी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

