खून से रंगी राजधानी , होली पर प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बावजूद रायपुर में हुआ युवक का मर्डर , आरोपी अज्ञात....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर , में भारी पुलिस कार्रवाई के बावजूद होली के त्योहार के दौरान यह हत्या का मामला सामने आया है। भठागांव इलाके में एक अज्ञात युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सोनकर बाड़ी में एक युवक का शव मिला|


यह भी पढ़े उज्जैन महाकाल में हुआ भीषण हादसा , भस्मारती के दौरान मंदिर में लगी आग 14 लोग झुलसे...

यह भी पढ़े दुर्ग में नशीली दवाइयों की खेप सहित 03 आरोपी गिरफ्तार...

 इस युवक के शरीर पर 12 से ज्यादा चाकू के वार के निशान पाए गए. इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची,  मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक मामला पुरानी बस्ती पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र का है. बीएसयूपी कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर का शव भाठागांव के सोनकर बाड़ी इलाके में मिला। 

इसके बाद निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि मृतक शराब भट्टी में काम करता था। हत्यारे और हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu