विज्ञापन

भिलाई में बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने चेन स्नेचिंग , आरोपी की तलाश जारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में बदमाशो के हौंसले काफी बुलंद हो चुके है | इस कड़ी में बीते दिन मंदिर से लौट रही एक अधेड़ महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई।

अज्ञात अपराधी ने मोटरसाइकिल से महिला का पीछा किया, फिर उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए | घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीसीयू और स्मृति नगर चौकी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, जीबीआर खम्हरिया कॉलोनी निवासी बीना जयसवाल (58) रोज की तरह गुरुवार शाम कॉलोनी के पास एक मंदिर से लौट रही थीं। जैसे ही वह घर पहुंची,  मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक उसके पीछे-पीछे कॉलोनी में आ गया।

आरोपी युवक बाइक खड़ी कर महिला के पास पहुंचा और राम विलास का पता पूछा। उसने नहीं मालूम होने की बात कहते हुए महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गया। सूचना मिलने के बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात धारा 356 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही ACCU प्रभारी ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल पर भेजा. टीम आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu