भिलाई के रवि के लिए बढ़े मदद के हाथ , रवि सड़क दुर्घटना के बाद से बेड पर घर की माली हालत ख़राब भूखे रहने की नौबत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट के ठेका श्रमिक रवि बंजारे, खुर्सीपार के लक्ष्मीनारायण नगर, बापू नगर में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसके पैर की हड्डियाँ तीन टुकड़ों में टूट गईं। 

घर का एकलौता कमाने वाला सदस्य तब से बिस्तर पर है, वह घायल होने के बाद चार महीने से बिस्तर पर है, घर की आर्थिक स्थिति अस्थिर हो गई है। 

इसके बाद धीरे-धीरे उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल एनजीओ प्रजा सेवा समिति के द्वारा उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

प्रजा सेवा समिति के खान ने कहा कि उनके घर में अभी भी बिजली की आपूर्ति नहीं हुई है। घर पर राशन और बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की गई। इसके बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई. बच्चों को भूखा रखने तक की नौबत आ गयी है|

उन्होंने कहा कि समिति उनके पैर की हड्डी की सर्जरी के लिए पहले उन्हें रायपुर के एम्स ले गई। इसके बाद उन्हें नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पैर की सर्जरी की जाएगी |

उन्होंने जनसंगठनों से पीड़ित परिवार की मदद की अपील की है. ताकि कम से कम घर का किराया और बिजली तो बहाल हो सके. उनका इलाज नेहरू नगर के एक आर्थोपेडिक अस्पताल में चल रहा है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg