भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के सिरसाखुर्द में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है|
यह भी पढ़े - बिजनेसमैन की कार से टक्कर मारने की बात को लेकर तीन युवको ने कारोबारी से की मारपीट , मोबाइल तोड़ा..
होलिका दहन के दिन नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर जा रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला जेउरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिरसाखुर्द में रहने वाली 15 साल की लड़की पास में ही रहने वाली अपनी नानी के घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में रोहित मरई (24) ने उसे रोका और जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े - महादेव सट्टा, शराब और कोयला घोटाला के आरोपियों से EOW को जेल में पूछताछ की मिली इजाजत....
इस घटना के बाद लड़की अपनी नानी के घर गई और उन्हें पूरी कहानी बताई. बाद में किशोरी अपने परिवार के साथ जेवरा सिरसा थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
दुष्कर्म की घटना के बाद से ही आरोपी रोहित फरार था रहा. पुलिस ने रायपुर और दुर्ग में तलाश की। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है और जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे घेराबंदी गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी रोहित को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

