मंच पर भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाने वाले कार्यकर्ता 'दाऊ' को कांग्रेस का नोटिस.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दास वैष्णव 'दाऊ' ने राजनांदगांव में मंच पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की. इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा।


यह भी पढ़े -शहर में नशा परोस रहे पंजाब के दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

यह भी पढ़े बच्चो की गला रेतकर हत्या , फिर उनका खून पिया , मांस खाया...

घटना के बाद जिला ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त किया जाएगा। हालांकि, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सोमवार देर रात इस बात से इनकार किया. उन्होंने निष्कासन को अफवाह बताया.

बता दे की कार्यकर्त्ता द्वारा कहा गया था की "मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं कि हमारी सरकार पांच साल से अस्तित्व में रही।" शायद ही कोई कार्यकर्ता यहां खड़े होकर कहेगा  कि पिछले 5 साल में सरकार द्वारा उसका कम से काम एक भी काम हुआ हो| 

हमारे दुख और बहू-बेटे के तबादले में किसी ने हमारा साथ नहीं दिया, बस हम प्रताड़ित होते रहे | सरकार पांच साल तक सत्ता में रही और तभी हम पर सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित हुए। मुख्यमंत्री से मिलना भी मुश्किल था. उस समय कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं थी. आज कार्यकर्ताओं की याद आ गयी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu