भिलाई की पत्रिका न्यूज : उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की आरोपी युवक ने गला रेतकर हत्या कर दी |हत्या के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. एनी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हत्या में साजिद के अलावा उसका छोटा भाई जावेद भी शामिल था|
वहीं, कल रात हुई घटना के बाद बदायूं में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है. लोगों ने शांति कायम रखने की मांग की है|
बता दे की विनोद ठाकुर के दो बच्चो आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से हत्या कर दी | आरोपी सैलून चालक है | और सैलून में उपयोग होने वाले उस्तरे से बच्चो की हत्या कर दी | आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच कोई दुश्मनी नहीं है |
पिता ने एफआईआर में लिखा कि आरोपी साजिद ने उसकी पत्नी कहा कि उसकी बीवी गर्भवती है और बच्चे को जन्म देने वाली है और उसे पैसे की जरूरत है. जिसके बाद उसने 5000 रूपये उसे दिए |फिर उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह छत पर जाना चाहता है।
वह तीनों मासूम बच्चों को लेकर छत पर चला गया। साजिद के साथ उसका छोटा भाई जावेद भी छत पर आ गया। जब पत्नी लौटी तो उसने साजिद और जावेद को चाकू पकड़े हुए देखा। दोनों ने मिलकर बच्चों पर हमला कर दिया. दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरा बच गया. भागते समय साजिद ने बच्चो की माँ से कहा कि उसने अपना काम खत्म किया |
यह भी पढ़े -शहर में नशा परोस रहे पंजाब के दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
हत्या से सम्बंधित ऐसी जानकारी सामने आ रही है जो की हैरानी का विषय है |पीड़ित परिवार ने इस घटना को तांत्रिक मंत्रों से जोड़ा और दावा किया कि हत्या के बाद साजिद ने बच्चे का खून भी पिया और उसके चेहरे पर मांस के लोथड़े नजर आये |
ऐसा भी कहा जाता है कि साजिद की पत्नी के दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है. कुछ तांत्रिकों ने दो बच्चों को मारकर उनका खून पीने और उनका मांस खाने की सलाह दी।
हालांकि पुलिस ने इस जानकारी से इनकार किया है|
बता दे की इस घटना में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया | उसने पुलिस पर गोली चलाई जिसमे एक पुलिस वाला भी घायल हो गया | जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में एनकाउंटर में वह मार गिराया | जबकि उसका भाई जावेद फरार है | इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है भीड़ ने आरोपी की दूकान में आग लगा दी और कई आगजनी की भी घटना को अंजाम दिया है | इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

