भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : किसान किताब में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने राकेश बंजारे नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है| कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ धारा 420 का मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना पुलिस के अनुसार बिजेभाठा रानीतलाई निवासी राकेश बंजारे ने आरोपी चेतन सिंह चंद्राकर की जमानत के लिए न्यायालय में किसान किताब प्रस्तुत किया था। इससे पहले राकेश बंजार ने इसी अदालत में एक अन्य मामले में किसान किताब को प्रस्तुत किया था।
यह भी पढ़े -भिलाई के लिंक रोड पर 1.98 लाख की उठाईगिरी, किराना व्यवसायी की स्कूटी की डिक्की..
किसान किताब के लिए किसी भी पूर्व जमानत की कोई खबर नहीं थी. इसके अलावा, तहसील दुर्ग ने जमानतदारों को किसान किताब की कोई प्रति या नई प्रति जारी नहीं की है |
जिसके बाद आरोपी राकेश ने किसान किताब से छेड़छाड़ और पन्ने हटाकर और तहसील की मुहर का दुरुपयोग करके फर्जीवाड़ा किया है ।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर राकेश बंजार की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के हवाले कर जेल भेज दिया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

