भिलाई में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट , घायल व्यक्ति शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना भिलाई भट्टी क्षेत्रांतर्गत में मारपीट संबधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। 



प्रकरण के प्रार्थी/मुतजरर रजत प्रताप सिंह पिता कैलाश सिंह उम्र 29 वर्ष पता क्वाटर नंबर 08बी, सड़क 31, सेक्टर 04 भिलाई थाना भिलाई भट्टी जिला दुर्ग को दिनांक 01/02/2024 के 15:30 बजे सड़क 29 सेक्टर 04 भिलाई में आरोपीगण (1) रंजीत सिंह (2) रणवीर सिंह (3) जयकिशोर सिंह उर्फ चिन्टू निवासी सड़क 19, सेक्टर 05 भिलाई के द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे लोहे का तलवार एवं डण्डा से सिर, कंधा, पैर में मारकर चोट पहुँचाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 

प्रार्थी/मुतजरर के आयी चोट का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। दिनांक 19/02/2024 को प्रकरण के सह अभियुक्त जय किशोर सिंह उर्फ चिन्टू पिता रणवीर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी क्वाटर नं. 06बी, सड़क 19, सेक्टर 05 भिलाई नगर का पता तलाश कर प्रकरण के आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार को तथा घटना समय पहने कपड़े को जप्त किया गया था।

 प्रकरण में आरोपी द्वारा प्रार्थी/मुतजरर से मारपीट घटना हेतु तलवार का उपयोग किये जाने पर धारा 25,27 आर्म्स जोड़ा गया, तथा गिरफ्तार आरोपी जयकिशोर सिंह को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण के अन्य मुख्य आरोपी रंजीत सिंह, रणवीर सिंह घटना दिनांक को अपराध कारित करने के उपरांत से अपने गिरफ्तारी के भय से लुकछिप कर फरार थे|

जिनके संबध में विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपीगण रायपुर की ओर जा रहे है, जिन्हें भिलाई 03 थाना के पास नाकाबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी रंजीत सिंह के द्वारा पेश करने पर घटना में प्रयुक्त बॉस का डण्डा को समक्ष गवाहान जप्त किया गया। 

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर व्यस्क आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि भारत चौधरी, एसीसीयू के सउनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक अनुप शर्मा, अंकित सिंह, श्रीराम एवं पुरानी भिलाई थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही|