भिलाई में गंभीर हादसा टला , चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर लगी फाल सीलिंग तेज हवाओ की वजह से टूट कर गिरी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आज एक बड़ी दुर्घटना होते टली |चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर फाल सीलिंग की एल्यूमीनियम शीट आज शाम तूफान के दौरान टूट कर गिर गई, हालाँकि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

गौरतलब है कि शहर के चंद्रा मौर्या चौक पर इन दिनों सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है.  फ्लाई ओवर  को नए तरीके से सजाने के लिए ओवरपास पर एल्युमीनियम शीट लगाई जाएंगी। नगर प्रशासन निर्मित ओवरपासों को ढकने का प्रयास कर रहा है। 

पुल को नीचे से अच्छा दिखाने के लिए गैप भरा गया है। सीलिंग छत में धातु की चादरें लगाई गई हैं। आज शाम, तेज़ हवाओं के कारण, ओवरपास की छत हिलने, झुकने और फिर ढहने लगी। जब छत गिरी तो वहां कोई नहीं था। दरअसल, शाम के वक्त अचानक हवा का तेज झोंका आया और कुछ ही देर बाद ओवरपास की छत हिलने लगी।

यह भी पढ़े दुर्ग में मर्डर , दोस्तों ने ली दोस्त की जान , शराब

यह भी पढ़े - CG में BJP नेताओ के बीच मारपीट , जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल....

यह भी पढ़े सरोज पांडेय को बताया परदेसी.. पूछा, ‘साथ क्या निभाओगे?’.. BJP के बाद कांग्रेस 

यह भी पढ़े - महतारी योजना में गड़बड़ी, मृत महिला के नाम 

यह भी पढ़े - 3 साल की बच्ची की रेप के बाद मौत , मकान मालिक के बेटे ने किया घिनौना कृत्य , बाथरूम में

 इस दौरान हवा के तेज झोंके के कारण बारिश और हवा की तीव्रता कम होने के बजाय बढ़ गई: हवा के कारण छत पर लगी एल्युमीनियम शीट गिर गई. यदि कोई वाहन चालाक पैदल यात्री वहां से गुजरा होता तो वह जरुर दुर्घटना का शिकार होता |दो माह पहले भी यहां ऐसा ही हादसा हुआ था। 

दो महीने में यह दूसरी घटना है. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एल्यूमीनियम शीट को सड़क से हटवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले एक शीट उखड़ा और फिर कई शीट  उखड़कर गिर गये। खराब मौसम और बारिश के कारण लोग यहां नहीं पहुंच सके. यदि भीड़ या ट्रैफिक अधिक होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu