भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. रायपुर के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में जब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे तो कोच की टेनिस कोर्ट पर अचानक मृत्यु हो गई। मृतक टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत दिल्ली के रहवासी बताए जा रहे हैं।
पोस्टमॉर्टम में उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से होने की बात सामने आ रही है| रायपुर में यह अपनी तरह का पहला मामला है।
गौरतलब है की 30 मार्च से शुरू होने वाली एशियाई अंडर-14 टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत अपने खिलाड़ियों के साथ कल दिल्ली से पहुंचे थे ।
टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत अपने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे उसी समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
जिसके बाद टेनिस महासंघ के महासचिव गुरचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए कहा कि तत्काल CPR के प्रयास किए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. शरद राजपूत दिल्ली के एक प्रसिद्ध टेनिस परिवार से सदस्य थे |
टूर्नामेंट संयोजक रूपेंद्र चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ के महासचिव होरा के प्रयासों से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके परिवार को सौंप दिया गया। शाम को उन्हें हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया गया |
उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। आईटीएफ जूनियर को पुरस्कार प्रदान किए जाने से पहले, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और वर्तमान खिलाड़ियों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

