भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची की उसके ही दादा ने हत्या कर दी. हत्या की वजह यह थी कि आरोपी के बेटे ने दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम विवाह किया था|
जिस वजह से आरोपी रंथु राम अपने बेटे सुरेश राम से नफरत करता था और कई बार उसका इसी मुद्दे पर बेटे के साथ झगड़ा हो चूका है|
बता दे की पूरी घटना क्षेत्र कुनकुरी पुलिस स्टेशन है। जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सुरेश राम की बड़ी बेटी नहाने के लिए घर के पास बने बांध पर गई थी|
वह पानी के पास बैठकर खेल रही थी, तभी आरोपी दादा रंतू राम वहां आ गया. उसने मौका पाकर अपनी पोती को बांध के गहरे पानी में धक्का दे दिया. बच्ची की नाले में डूबने से मौत हो गई|
सुरेश राम और उनकी पत्नी अलग-अलग समुदाय से हैं. दोनों ने 2016 में अपनी मर्जी से शादी की, जिसके बाद उनकी दो बेटियां हुईं। बेटे ने शादी दूसरे समाज में की थी, जिससे आरोपी अपने बेटे, बहू और उसकी बेटियों से बेहद नफरत करता था।
अपने पिता की नफरत के कारण सुरेश अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मुंबई चला गया और वहां मजदूरी करने लगा। सुरेश को दस्तावेज़ों की आवश्यकता थी ताकि उसकी बड़ी बेटी स्कूल में दाखिला ले सके।
वह दस्तावेज तैयार करने के लिए 13 मार्च को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव कदमकछार पहुंचा था जिसके बाद यह घटना घट गयी फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

