भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को मोर्चरी भेज दिया|


यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : पार्षद को जान से मारने सटोरिये ने चढ़ा दी कार , एक की हालत गंभीर..

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह कुछ लोगों ने पावरहाउस स्टेशन और फ्लाईओवर के बीच रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात शव देखने की सूचना दी और पुलिस को सूचित किया | 

हालांकी मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है| पुलिस द्वारा मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा  रही है |

update - मृतक युवक की शिनाख्त भिलाई के नंदिनी रोड, सुभाष नगर निवासी अरविंद सिंह (45) के रूप में की गयी है | जानकारी के मुताबिक मृतक का घर पर परिजनों से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने यह घातक कदम उठाया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu