भिलाई के कोहका में युवक ने किया सुसाइड , पुलिस जांच में जुटी.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्मृति नगर पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम  निखिल साहू है जो भिलाई के कोहका स्तिथ चंद्र नगर का निवासी था | 


घटना की जानकारी परिवार को रविवार सुबह हुई। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अब मामले में मर्ग कायम कर  जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ मृतक ने रात में अपने घर पर फांसी लगा ली। मृतक एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक उसका किसी से विवाद नहीं था। 

यह भी पढ़े दुर्ग में बिहार का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार आगे पढ़े 

कल रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया. सुबह भी जब वह कमरे से नहीं निकला तो घरवालो ने उसे जगाया तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। तुरंत पुलिस को बुलाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu