छ.ग में रफ़्तार ने छिनी जिंदगी , बाइक और कार की हुई भिडंत , बाइक में तुरंत लग गई आग , दो युवको की मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के सूरजपुर इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज गति वाहन और मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई|

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई। इस दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवारों की तत्काल मौत हो गयी. घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक नेशनल रोड 43 पर मोटरसाइकिल चला रहे दो युवक सामने से आ रही कार से टकरा गए. घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची|

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. इस घटना की जानकारी परिवार को भी दी गई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg