भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पोटीया में 17 मार्च को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी अनिल नौरंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृत युवक की पहचान तोपचंद धृतलहरे के रूप में हुई है|
यह भी पढ़े -CGPSC -2023 के प्रारम्भिक परिणाम घोषित..
यह भी पढ़े - B.ED छात्रा आत्महत्या मामले में हुए चौकाने वाले खुलासे , मृतक छात्रा ने प्रेमी की 2 पूर्व गर्लफ्रेंड से...
रविवार की शाम युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए मनीष के पेट्रोल पंप के पीछे नाले पर गया था. मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक तोपचंद धृतलहरे वार्ड क्रमांक 12 के कुंद्रापारा पोटिया चौकनिवासी थे। उसके बड़े भाई गौकरण धृतलहरे (42) ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि तोपचंद 17 मार्च रविवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे, सोमवार सुबह तक वापस नहीं लौटे।
यह भी पढ़े -भिलाई मोर्या टाकीज के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत...
यह भी पढ़े - होली पर बंद रहेगी सभी शराब व मांस मटन की दुकाने , जाने दुकान कब तक खुलेगी..
जब परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की, तो कुछ लोगों ने बताया कि तोपचंद अपने साथी विष्णु साहू, राजा मार्कंडेय, अनिल कुमार ठाकुर, अनिल नौरंगे और वीरू सतनामी के साथ पोठिया में मनीषा पेट्रोल पंप के पीछे नाले के पास गया था क्योंकि शराब की पार्टी गये थे।
इसके बाद परिवार के लोग तुरंत वहां गए जहां गौकरण ने अपने भाई को वहां पर मृत पड़ा देखा। उसके सिर पर गहरे घाव और खून निकल रहा था|
शव के बगल में खून से सना पत्थर, सीमेंट, खंभे का टुकड़ा, शराब की खाली बोतल और डिस्पोजल सामान था। इसके बाद भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुखबिर के मुताबिक तिल्दा से अनिल नौरंगे (23) को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त वीरू सतनामी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
अनिल नौरंगे ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले तोपचंद धृतलहरे का उससे पैसो को लेकर विवाद हुआ था। घटना की रात शराब पीते समय इसी बात पर उनका फिर झगड़ा हो गया।
इसके बाद गुस्से में आकर उसने वीरू सतनामी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. कोर्ट के आदेश के बाद अनिल नवरंगे को गिरफ्तार कर दुर्ग सेंट्रल जेल भेज दिया गया. आरोपी वीरू सतनामी ने गुरुवार को दुर्ग की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

