भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के कोरबा जिले में छह माह के बच्चे को छोड़कर तीन महिलाएं अचानक गायब हो गईं। वह बड़ी मात्रा में गहने और 3 लाख रुपये नकद भी ले गई। इस महिला के गायब होने से परिवार चिंतित है. तस्वीरें जारी करने के साथ ही जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई.
दरअसल मामला कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागरपारा वार्ड 5 का है. यहां के एक परिवार की जिसकी तीन महिलाएं दो दिन पहले गायब हो गईं. उसके अभी तक न लौटने से परिजन परेशान हैं। महिलाओं द्वारा छह माह के बच्चे को छोड़ जाने से परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
यह भी पढ़े - सुपेला के होटल में कारोबारी ने किया सुसाइड , महाराष्ट्र से आया था मृतक...
यह भी पढ़े - सीएम साय ने पत्रकारों के बीच नगाड़ा बजाकर मनाई होली....
घर की मुखिया ताराबाई सारथी ने कहा कि सोना, गहने और नकदी साथ लेकर गयी है लेकिन हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम चाहते हैं कि वे लौट आएं जहां वे हैं। इस बारे में कोई उसे कुछ नहीं बोलेगा|
ताराबाई ने कहा कि ज्योति सिंह और मीरा घर की बहु हैं और तीसरी महिला, रजनी, ज्योति की बहन है और कुछ दिनों से यहां रह रही है। तीनों बाजार जाने के बहाने निकले और वापस नहीं लौटे। मेरा 6 महीने का पोता लगातार रो रहा है और उसकी तबीयत ठीक नहीं है। मां के दूध की कमी से सबसे ज्यादा परेशानी मासूम बच्चे को हो रही है।
ताराबाई ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था, लेकिन तीनों अचानक क्यों गायब हो गए और किन परिस्थितियों में गायब हुए, यह उनकी समझ से परे है। ताराबाई ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से लापता तीनों लोगों की हर हाल में तलाश करने की मांग की|
यह भी पढ़े - मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशीली दवाई का कारोबार कर रहे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
घर की एनी सदस्य सरोजिनी सारथी ने कहा कि तलाश जारी है लेकिन वे अभी भी कहीं नहीं मिले हैं। तस्वीरें भी प्रकाशित की गई हैं और जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम दिया जायेगा |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

