CG में मरीज की ख़राब हालत के बीच उसकी जान से ज्यादा जरुरी होली पार्टी , विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा , जिले के पाली ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी। सारे वादे हवा में लटकते नजर आये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वीडियो प्रकाश में आया है. इसे डॉक्टरों की मनमानी साफ़ देखने को मिल रही है| 

डॉक्टर और सभी कर्मचारी मरीजों का इलाज करने के बजाय होली खेलने में व्यस्त दिखे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है|

विडियो देखे -


 यह भी पढ़े सुपेला के होटल में कारोबारी ने किया सुसाइड , महाराष्ट्र से आया था मृतक...

यह भी पढ़े सीएम साय ने पत्रकारों के बीच नगाड़ा बजाकर मनाई होली....

हम आपको बताना चाहेंगे कि उतरदा ग्राम पंचायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूरा स्टाफ होली मनाते हुए देखा जा सकता है। एक भी डॉक्टर मरीज की खैर खबर लेने के लिए तैयार नहीं था| साथ ही अस्पताल में ही गैस सिलेंडर और बर्तनों के साथ पिकनिक का भी आयोजन किया जा रहा था |

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़िता के पिता इलाज के लिए बार-बार डॉक्टरों के पास जाते हैं, लेकिन डॉक्टर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें टॉनिक और दवाइयां दी गई हैं. हालांकि, लड़की की हालत खराब लग रही है|

जानकारी पाते ही इस मामले में पाली बीएमओ बी.एल. रात्रे ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. संलिप्त कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जायेगा |

यह भी पढ़े - मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशीली दवाई का कारोबार कर रहे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...