भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस को बड़े झटके का सामना करना पड़ रहा है| महिला कांग्रेस, जगदलपुर शहर अध्यक्ष सरला तिवारी रविवार को यहां भाजपा में शामिल हो गईं। बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सरला तिवारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई|
भाजपा में शामिल होने से दो घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेजा।
महिला कांग्रेस महासचिव और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा में शामिल हो गईं। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सरला तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी का स्वागत किया. इस अवसर पर पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

