ब्रेकिंग : CG में प्रेमी जोड़े की हत्या , दोनों की गला रेतकर की गयी हत्या, जंगल में मिली लाश जाँच में जुटी पुलिस...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी जोड़े की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसके बाद इलाके में सन्नाटा फैल गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग टीम और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच शुरू की. आखिर इन प्रेमियों को किसने मारा यह जाँच का विषय बना है?

दरअसल, विश्रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुमदा बस्ती जंगल में एक लड़की और एक युवक का शव पड़ा हुआ है. इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची. लड़की का शव जंगल में जमीन पर पड़ा हुआ था. वहीं, युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था. 

यह भी पढ़े - महिलाओ को मिलेगा 1 लाख रूपये सालाना... आगे पढ़े 

यह भी पढ़े एक मौत ऐसी भी , शायद ही कभी ऐसा.. आगे पढ़े  

शवों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला काटकर की गई है।मृतक का नाम शिवम पनिका बताया गया, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपीपुरा गांव का रहने वाला था. मृतक का नाम पूजा देवांगन है और वह कुम्दा बस्ती में रहती थी.

यह भी पढ़े - बीजेपी युवा मोर्चा की लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

यह भी पढ़े भिलाई में युवक पर कटर से हमला 

 शिवम के परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध थे। हत्या के कारण फिलहाल अज्ञात हैं। सूरजपुर के एडिशनल कमिश्नर संतोष महतो ने बताया कि पुलिस, डॉग टीम और फॉरेंसिक विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu