CG की ओर्केस्ट्रा आर्टिस्ट से गैंगरेप , शो के बहाने झारखण्ड बुलाया फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म , बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भागे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार से झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक शो आयोजित करने के बहाने कलाकार को झारखंड बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और नशीला पदार्थ खिला दिया. इसके अलावा आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में बीच सड़क पर छोड़कर भाग गए. इस मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद सूरजपुर जिले की बिश्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पलामू के हुसैनाबाद जिले में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के एक कलाकार को आमंत्रित किया गया था| कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग कार में लौट रहे थे| इस दौरान आरोपी ने कलाकार को नशीला पदार्थ खिला दिया.

फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके अलावा सभी आरोपी उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। स्थानीय निवासियों की मदद से कलाकार को अस्पताल ले जाया गया, जहां अब उसका इलाज किया जा रहा है| 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg