ब्रेकिंग : CG में भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के कोंडागांव क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई जिसमे घोड़ागांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता  अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौत हो गई| 

उनके साथ कार में सवार 1 अन्य बीजेपी कार्यकर्ता संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों काम के सिलसिले में कोंडागांव से जगदलपुर कार से जा रहे थे. इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे कोंडागांव से 22 किमी दूर जोबा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गई|

संतोष पात्रे भी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्तिथि खतरे से बाहर हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg