भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को दागदार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। जहां कलयुगी शिक्षकों ने अपनी घिनौनी हरकतों से शिक्षा के मंदिर की गरिमा को भंग कर दिया. इस शिक्षक पर इस स्कूल में मासूम बच्चियों के घिनौनी हरकत करने का आरोप है। यह घटना बिल्हा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में हुई।
मासूम लड़कियों को अपने हैवान शिक्षक साहू की गलत हरकतों के रहस्य को उजागर किया है। भयभीत लड़कियों, जो कक्षा 6 और 8 में थीं, ने कहा कि कमलेश साहू उन्हें अपने कमरे में बुलाया, उन्हें चुमा, उन्हें जबरन पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की।
वे लंबे समय से डर के कारण शिक्षक की गलत हरकत का शिकार होते रहे हैं। इसके बाद पीड़ित बच्चियों ने हिम्मत जुटाकर अपने परिवार को आपबीती बताई।
इसके बाद इस परिवार ने जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रिंसिपलों के पास आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ टीआर साहू के आदेश पर बीईओ सुनीता ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है और पीड़ित छात्राओ का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इस बारे में बताते हुए सीएसई आशा कंवल ने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई है. कुछ दबंगों के कारण कोई कार्रवाई नहीं होती। इस संबंध में गांव में बैठक भी हुई|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

