रायपुर में DSP की माँ के साथ हुई लूट की घटना, बाइक सवार नकाबपोशो ने दिया वारदात को अंजाम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों में अपराध दर में वृद्धि देखी गई है। राजधानी रायपुर में हाल के दिनों में बड़ी घटनाएं हुई हैं. पुलिस के सख्त रवैये के बावजूद अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और वे अपराध करने से नहीं कतराते|

 इसी कड़ी में एक बार राजधानी रायपुर में चेन चोरी का मामला सामने आया. ये घटना किसी और के साथ नहीं बल्कि पुलिस विभाग में डीएसपी की मां के साथ घटित हुई है|

मिली जानकारी के मुताबिक, डीएसपी पुलिस अधिकारी की 72 वर्षीय मां सुबह टहलने के लिए निकली थीं. इसी बीच शहर के पॉश इलाकों में से एक शंकर नगर में चौपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया

यह भी पढ़े - महिलाओ को मिलेगा 1 लाख रूपये सालाना... आगे पढ़े 

यह भी पढ़े - PM मोदी का 'मेरा भारत मेरा परिवार' अभियान का वीडियो आगे पढ़े 

यह भी पढ़े एक मौत ऐसी भी , शायद ही कभी ऐसा.. आगे पढ़े  

यह भी पढ़े - बीजेपी युवा मोर्चा की लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

यह भी पढ़े भिलाई में युवक पर कटर से हमला 

 इसके बाद हमलावर वहां से भाग गये. घटना की जानकारी मिलते ही सिविल पुलिस विभाग मौके पर पहुंचा और जांच की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu