भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महतारी वंदनसम्मेलन का आयोजन आज राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर में किया जायेगा. यहां करीब 50 हजार महिलाएं जुटेंगी|
सभी लोग जीई रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान जीई रोड पर लोड बढ़ जाएगा। इस कारण पुलिस ने इस मार्ग पर 11:00 बजे से 4:00 बजे तक यातायात बंद कर दिया.
आयोजन स्थल के पास पार्किंग स्थान उपलब्ध हैं। इस सड़क से सटे हर चौक पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों को बताएंगे कि उन्हें किस दिशा में जाना है. डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा कि लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दुसरे वैकल्पिक सड़कों का इस्तेमाल करना पड़ेगा|
कार्यक्रम में जाने इन रूट का प्रयोग करे-
१)दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव के लोग एम्स अस्पताल और टाटीबंध चौक से होते हुए एनआईटी पहुंचेंगे। उनका पार्किंग स्थल वहीं स्थापित किया गया है|
२)बिलासपुर से आने वाले किसान सिलतरा बायपास से होते हुए टाटीबंध पहुंचेंगे वहां से जीई रोड-एम्स होते हुए एनआईटी पहुंच सकते है|
३) बलौदाबाजार से आने वाली पंडरी तिराहा आश्रम से जयस्तंभ चौक होते हुए अनुपम गार्डन पहुंचेगे।
सीएसईबी के क्षेत्र में पार्किंग स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। महासमुंद, धमतरी और बस्तर से आने वाले लोग पचपेड़ीनाका, सरोना चौक और कांगेर वैली स्कूल से होकर आयेंगे| यहां पार्किंग स्थल हैं|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

