रायपुर में अस्पताल के ICU वार्ड से मरीज हुआ गायब, मोहबा बाजार में मरीज की मिली लाश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के नारायणा अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरीज अचानक आईसीयू से गायब हो गया। मरीज को अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। आश्चर्य की बात तो यह है कि सुरक्षा गार्ड के बावजूद मरीज अस्पताल से चला गया। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल से निकलने के बाद मरीज मोहबा बाजार पहुंचा जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई गई|


आस-पास के लोग उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गयी थी |

मृतक का नाम मो. जाकिर चौहान (50 वर्ष )निवासी महावीर चौक रायपुर को पेनक्रियाज के इन्फेक्शन के कारण रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg