दुर्ग में थाने से थानेदार की बहन का सोना चोरी , महिला विवेचक को SP ने किया लाइन अटैच.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में एक थानेदार की बहन का 6.5 तोला सोना गायब होने के मामले में महिला हवलदार के खिलाफ कार्यवाई की गयी है |सोना गायब होने के पीछे एक महिला विवेचक के जिम्मेदार होने के आरोप के बाद उन्हें लाइन अटैच किया गया है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग एसपी के पास शिकायत आने के बाद कार्यवाई की गयी| मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। दरअसल, कुछ महीने पहले सीएसपी टीम ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया था, जिसने थानेदार की बहन के सोने के गहने चुराए थे|

आरोपियों के पास से सिंधिया नगर निवासी विवेक द्वेदी के सोने के आभूषण जब्त किये गये। वह सुपुर्दगी के लिए अदालत में गया जिसके बाद सुपुर्दगी का आदेश लेकर जब वह शिकायतकर्ता को सौंपने के निर्देश के साथ पुलिस स्टेशन गया, तो सोना पुलिस स्टेशन से गायब हो गया।

 जिसके बाद विवेक द्विवेदी और थानेदार की बहन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मोहन नगर थाने से महिला विवेचक को लाइन अटैच कर दिया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg