अशोका बिरयानी काण्ड : रात 1 बजे गृह मंत्री को मामला सुलझाने जाना पड़ा , प्रबन्धन द्वारा मृतको के परिजनों को 15 लाख मुआवजा व 15 हजार रू. महीना आजीवन देने की बात पर मामला सुलझा , 4 पर केस दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के तेलीबांधा इलाके में अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मृत्यु मामले में 37 घंटे बाद विवाद सुलझ गया है|  गृह मंत्री विजय शर्मा ने देर रात होटल में शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे परिवारों से मुलाकात की। 


यह भी पढ़े - बस में अर्धनग्न कपड़े पहने युवती का विडियो हुआ वायरल ,वीडियो देख लोगों के उड़े होश , विडियो देखे...

उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि होटल मालिक समेत प्रबंधन पर गंभीरता से कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने अशोका बिरयानी के मालिक समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

साथ ही अशोका बिरयानी प्रबंधन दोनों कर्मचारियों के परिवारों को 15 लाख रुपये का मुआवजा व प्रति माह 15,000 रुपये तक का आजीवन रखरखाव शुल्क भी देना होगा। इसके बाद परिजन शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए।

यह भी पढ़े दुर्ग : महिला अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बाबा साहब की तस्वीर कूड़ेदान में फेंकने का आरोप...

बता दे की 18 अप्रैल की दोपहर को तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है.

उधर इस घटना के बाद इस परिवार ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का मानना ​​है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। जब एक की अंदर मौत हो गयी तो दूसरे को उसे बाहर निकलने जबरन भेजा गया |

 बिना किसी सुरक्षा उपकरण के दो लोगों को सफाई के लिए गटर में उतारने का आरोप प्रबंधन पर लगा | उन्होंने होटल के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की|

घटना के बाद परिवार द्वारा प्रदर्शन शुक्रवार रात 11 बजे से हुआ। शनिवार सुबह 4:30 बजे तक चला | शुक्रवार की रात करीब 9 बजे रायपुर जिले के विधायक मोतीलाल साहू प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठे | करीब तीन घंटे बाद धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम लगातार समझाइश करती रही, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं था.

आशका बिरयानी सेंटर के प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एमडी केके तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद और ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu