10 साल की तैयारी के बाद भी UPSC नहीं निकाल पाई युवती , पीजी की दूसरी मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपीएससी के नतीजे घोषित हो चुके है | इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों की हर जगह काफी सराहना होती है। उनकी सफलता की कहानी बताई गई है. इस बीच दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है|


यह भी पढ़े 16 साल के भतीजे के साथ बुआ ने बनाया यौन संबंध , प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा

जहां सिविल परीक्षा के लिए यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 29 वर्षीय छात्रा ने पीजी की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक युवती उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थी| उसका परिवार गांव में रहता है और उनके पिता किसान हैं|

यह भी पढ़े - 23 साल की युवती ने खड़ा किया सेक्स रैकेट का साम्राज्य , अरबो की संपत्ति की है मालकिन

 वह पिछले 10 साल से दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रही थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी| मंगलवार दोपहर करीब 3:20 बजे उसने पीजी की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उस वक्त उसके साथ एक और लड़की भी थी|

लड़की ने तुरंत पीसीआर से संपर्क किया. पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

शुरुआती जांच में पता चला कि वह कई महीनों से इस पीजी अपार्टमेंट में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। निवासी पीजी छात्रों के बयान लिए जा रहे हैं। मृतका के परिवार को सूचित कर दिया गया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu