भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में मौसम सुहावना रहा है. सूबे के कई हिस्सों में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मौसम बदलते ही तापमान में गिरावट होने लगी।
जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रैल में मौसम पहले से ही ठंडा होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है|
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदंग, बलौदा बाजार, भिलाई, बलरामपुर, बस्तर, जगदलपुर, भाटापारा और बिलासपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश की संभावना जताई है|
मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट देखी जा सकती है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

