लाखों के इनामी 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर छ.ग,16 माओवादियों ने माओवादी खोखली विचारधारा और हिंसा का रास्ता छोड़ दिया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में एलओएस कमांडर, सीएनएम कमांडर और एलजीएस सदस्य शामिल हैं।


यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : बस का इन्तजार कर रहे लोगो को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला , 4 की मौत ,3 घायल....

बता दें कि सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी विरोधी अभियान चला रहे हैं. पुलिस माओवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कह रही है, जिसके असर माओवादियों पर देखने को मिल रहा है|आज 8 लाख और 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली समेत 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए है |

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी पुलिस शिविरों पर हमले, हत्याएं, मुठभेड़ आदि कई घटनाओं में शामिल थे। बीजापुर में पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादी पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW