भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनादगांव के चिखली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ | यहां गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिखली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के पास एक ट्रक ने लोगों को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई| वहीँ अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है|
बताया गया कि लोग सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। वहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को टक्कर मार दी. साथ ही ट्रक ने एक मवेशी को भी चपेट में ले लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पर पहुँच चुकी है|
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के परिणामस्वरूप तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। चारों एक ही परिवार के थे और तिलई गांव में रहते थे। चारों बस का इंतजार कर रहे थे| इसी बीच खैरागढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

