शराबी बहन की हत्या कर भाई ने साक्ष्य छुपाने शव को घर में दफना कर ऊपर से कर दिया प्लास्टर , 19 दिन लाश के साथ उसी कमरे में रहा , जानिए मामला...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है| जहाँ एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी. भाई ने बहन की हत्या करने के बाद उसके शव को घर में ही दफना दिया। बहन की शराब के नशे में यहाँ वहां घूमने के कारण बदनामी से तंग आकर भाई ने उसका गला घोंट दिया।


यह भी पढ़े - दुर्ग : गर्दन पर चाक़ू टिकाकर UPI से 44 हजार ट्रान्सफर किये , साथ ही दूकानदार के गल्ले से नगद , मोबाइल फोन भी ले लिया और कहा -पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे...

 बाद में घर में ही कब्र बनाई गई और बहन के शव को वहीं दफना दिया गया। हत्यारे भाई 19 दिनों तक बहन के शव के साथ एक ही कमरे में रहा| पुलिस ने बहन के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, 40 साल की रानी अपने पति और बच्चों के साथ रुद्रपुर में रहती थी. होली के मौके पर बहन मायके आई हुई थी. वह अपने भाई लखन के घर में ठहरी हुई थी।

 फिर वह पास में रहने वाले अपने छोटे भाई रामू के घर चली गयी| उसके बाद रानी का कोई पता नहीं चला. रानी के लापता होने के बाद, उसके परिवार ने 27 मार्च को सुभाष नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बाद में जब पुलिस ने जांच की और परिवार से पूछताछ की, तो संदेह रानी के 40 वर्षीय भाई रामू पर गया। जब पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

यह भी पढ़े - PM विवादित बयान के विरोध में उतरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत का बंगला घेरा...

 पुलिस अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जब राम को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसकी 40 वर्षीय विवाहित बहन रानी शराब की आदी थी। वह शराब पीकर यहाँ वहां घूमती रहती थी। इस वजह परिवार की बदनामी हो रही थी| 

इस वजह से वह परेशान हो गया था | 15  मार्च की रात उसने  अपनी बहन के साथ शराब पी और नशे में ही उसका गला घोंट दिया। शव को छिपाने के लिए उन्होंने घर के एक कमरे में चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। उसने कमरे के गढ्ढे को कंक्रीट से प्लास्टर कर दिया | ताकि किसी की शक न हो| 

बाद में, पुलिस ने आरोपी भाई के निशानदेही के आधार पर रानी का शव बरामद किया | और उसे PM के लिए भेज दिया | पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu