भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोहन नगर थाना अंतर्गत जीई रोड पर रंगदारी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चाय विक्रेता की गर्दन पर चाकू रख दिया और यूपीआई के जरिए 44 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। उसने 4,000 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन भी लूट लिये और भाग गये|
यह भी पढ़े - PM विवादित बयान के विरोध में उतरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत का बंगला घेरा...
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 392, 506 (बी), 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है| जिसके बाद कार्यवाई करते हुए मामले के आरोपी सैफ ईरानी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शिकायत राजीव नगर वार्ड क्र. - 2 क्षेत्र निवासी डोमेंद्र प्रसाद देवांगन ने दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह दुर्ग में जीई रोड पर भाटिया फर्नीचर के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। रात करीब 10 बजे सैफ ईरानी, सुल्तान उपनाम सोनू और उसका साथी कोरेक्स ईरानी उसकी दुकान पर आए। आते ही वह गाली-गलौज कर पैसे की रंगदारी मांगने लगा|
आरोपी सैफ ईरानी ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और गल्ले में रखे पैसे निकाल लिए. इसका बाद उसका फोन छीन लिया, गाली-गलौज कर धमकाते हुए यूपीआई पिन मांगा।
इसके बाद आरोपी ने अपने खाते में तीन बार में 2,000 रुपये, 10,000 रुपये और 32,000 रुपये ट्रांसफर किए, जिससे कुल रकम 44,000 रुपये हो गई। साथ ही पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी | पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

