पत्नी की मौत के 2 महीने बाद से कलयुगी पिता नाबालिग बेटी के साथ 2 साल तक करता रहा यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ .ग के बलरामपुर जिले के राजपुर थाने में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद  पिता ने दो साल तक अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित किया|


यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : 2 फीट गड्ढे में नवविवाहित युवती को पति ने हत्या कर दफ़न किया , 1 महीने पहेले हुई थी शादी , गड्ढे से आ रही बदबू ने खोला राज...

 फिर उसने हिम्मत जुटा कर अपनी बड़ी माँ के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी के पिता का नाम विनय कोरवा है और उसकी पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी|

 अपनी पत्नी की मृत्यु के दो महीने बाद ही आरोपी ने अपनी सगी नाबालिग बेटी के साथ यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। बेटी को डरा-धमका कर वह उसके साथ दुष्कर्म करता था और इस बात को लेकर पीड़िता लगातार परेशान रहती थी|

यह भी पढ़े क्रूरता और पागलपन की कहानी : 8 महीने के बच्चे को सुपरमैन बनाने दूध के बजाय केवल धूप खिलाया ,भूख से तड़पकर हुई बच्चे की मौत.

 दो साल तक दुष्कर्म और प्रताड़ना झेलने वाली पीड़िता ने दो दिन पहले अपनी बड़ी मां और बड़े पिता को पूरी कहानी बताई और तुरंत उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर, पुलिस की एक टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया, आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu