CG ब्रेकिंग : 2 फीट गड्ढे में नवविवाहित युवती को पति ने हत्या कर दफ़न किया , 1 महीने पहेले हुई थी शादी , गड्ढे से आ रही बदबू ने खोला राज...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बेहद संगीन मामला सामने आया है|जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे 2 फीट के गड्ढे में दफना दिया. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक महीने पहले ही हुई थी. इस घटना के बाद आरोपी पति गायब हो गया है|पूरा मामला परपोड़ी  थाना क्षेत्र के लुक गांव का है|


यह भी पढ़ेCG ब्रेकिंग : राजधानी के होटल में गटर साफ़ करने उतरे दो युवकों की हुई मौत , गटर में बेहोशी की हालत में पड़े थे दोनों डॉक्टरो ने किया मृत घोषित,

मिली जानकारी के मुताबिक इस नवविवाहिता युवती को पति ने मरने के बाद अपने बाड़ी में दफना दिया. मृतिका का नाम रश्मी वर्मा (22 वर्ष) था, जिसका मायका कुल्लू गांव में था. पति का नाम ओमप्रकाश वर्मा है. बता दे कि दोनों 18 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे| 

मृतका रश्मी वर्मा की सास बीरन बाई ने बताया कि वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थीं।  सोमवार को जब वह घर लौटी तो उनके बड़े बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि बहू और ओमप्रकाश व रश्मी बिना बताए कहीं चले गए हैं।

यह भी पढ़े क्रूरता और पागलपन की कहानी : 8 महीने के बच्चे को सुपरमैन बनाने दूध के बजाय केवल धूप खिलाया ,भूख से तड़पकर हुई बच्चे की मौत.

इसके बाद परिवार ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। दो दिन तक दोनों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। फिर, गुरुवार की सुबह जब मृतक की सास राख को बाड़ी में फेंकने के लिए निकली तो उसे दुर्गन्ध आई।

जब उसने पास में एक गड्ढा खोदा तो वहां उसकी पत्नी का शव मिला। इस घटना की सूचना पुलिस और उसके मायके में दी गई. रेशमी वर्मा के भाई करन वर्मा ने आरोप लगाया कि बहन के पति ओमप्रकाश और उसके परिवार ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी|

स्थानीय निवासियों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कुल सात भाई है| आरोपी तीसरा बेटा है. पुलिस ने 6 भाईयो और उनके पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मामले पर पुलिस ने कहा कि वह जांच के बाद ही जानकारी दे पायेगी।