भिलाई : गुस्सैल पति ने घरेलु झगड़े के बाद पत्नी को बिना टिकट ट्रेन में बिठा दिया , न पैसे दिए न खाने पीने का सामान , 3 दिन भटकती रही महिला....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में घरेलु झगड़े के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को जबरदस्ती दूसरी ट्रेन में बैठा दिया वो भी बिना टिकट AC बोगी में बिठा दिया| साथ में न कोई पैसा दिया न खाने पीने की चीजे| महिला तीन दिन तक भूखी-प्यासी भटकती रही। बताया गया है कि मामूली झगड़े के बाद पति ने यह हरकत की।


जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम की है. जब मॉडल टाउन भिलाई का एक युवक घर में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था. इसके बाद वह अपनी पत्नी को उसके घर आगरा भेजने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन ले गया। जहाँ उसने उसको यहां दूसरी ट्रेन में चढ़ा दिया |

बताया जाता है कि उसी समय स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आ गई, जिसके बाद युवक अपनी पत्नी को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में बिठा दिया| फिर वह वहां से चला गया. उसने आगरा स्टेशन से उसके घर भेजने के लिए अपनी पत्नी के जीजाको भी फोन किया, लेकिन जब उसकी साली वहां नहीं पहुंची |

जिसके बाद महिला के जीजा ने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। फिर भी जब महिला का पता नहीं चला तो जीजा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस की जांच में पता चला कि महिला तीन दिन बाद खुद दुर्ग रेलवे स्टेशन आ गयी। यहां उसने जीआरपी को अपनी पूरी कहानी बताई।

महिला ने जीआरपी पुलिस को बताया कि उसका हैंडबैग, जिस पर उसके पति का मोबाइल नंबर भी था, डोंगरगढ़ में चोरी हो गया जब उसके पति ने उसे टिकट या पैसे दिए बिना ट्रेन में चढ़ने के लिए मजबूर किया। पर्स चोरी होने के बाद उसके पास किसी का फोन नंबर या पैसे नहीं थे, इसलिए वह किसी से संपर्क नहीं कर सकी। डोंगरगढ़ पहुँचकर ट्रेन से उतर गयी|

पूछताछ के दौरान महिला ने रेलवे पुलिस को बताया कि वह डोंगरगढ़ में अपने पति से लगातार झगड़े के कारण तीन दिन से वही रुकी हुई थी. वह भूखे-प्यासे मंदिर में रही। इसके बाद किसी तरह वापस दुर्ग लौटी है। महिला अब अपने घर लौट आई है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu