भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री के साथ हुई 56 लाख की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर आरोपी ने की धोखाधड़ी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले की प्रमुख कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता गुरमीत कौर धनई (58) के साथ  56 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। भिलाई निवासी आरोपी श्रेयांश जैन ने  रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे 56 लाख रुपए की ठगी कर ली।


यह भी पढ़े - CG सहित दुर्ग भिलाई के रहवासियों के लिए खुशखबरी , दुर्ग - विशाखापट्टनम चलेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस , 8:30 घंटे में यात्रा पूरी ...

सुपेला थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में गुरमीत धनई ने बताया कि वह वार्ड क्रमांक 60 स्टील कॉलोनी की निवासी है।  कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात मॉडल टाउन निवासी श्रेयांश जैन से हुई। उसने खुद को वित्तीय सलाहकार बताया। 

गुरमीत धनई अपने पति की मौत के बाद मिले पैसों को सही जगह निवेश करना चाहती थीं।आरोपी ने उन्हें यह कहकर लालच दिया कि वह उनके पैसे को ऐसी जगह निवेश करेगा जहां उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।

यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को कार चालक ने रॉड से पीटा फिर

साथ ही आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि तीन महीने में रकम दोगुनी हो जाएगी। नेत्री गुरुमीत उसकी बातो में आ गयी | इसके बाद, उन्होंने श्रेयांश के खाते में कुल 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जिसमें 7 अक्टूबर, 2023 को 11 लाख रुपये, 29 अक्टूबर, 2023 को 25 लाख रुपये और 30 नवंबर, 2023 को 20 लाख रुपये शामिल थे। श्रेयांश ने उन्हें बताया कि उसने विभिन्न कंपनियों के आईपीओ और शेयरों में पैसा निवेश कर दिया है|

जब तीन महीने बीत गए और कोई वापसी नहीं हुई तो गुरुमीत धनय ने श्रेयांश को फोन कर पूछा तो उसने फिर उसे आश्वासन दिया। कई बार आश्वासन देने के बाद भी जब आरोपी ने पैसे नहीं दिए तो गुरमीत ने श्रेयांश के पिता संजय जैन से मुलाकात की और पैसे वापस करने को कहा। 

यह भी पढ़े - पति ने पत्नी से परेशान होकर की आत्महत्या , पत्नी के सोशल मिडिया रील बनाने से था नाराज ,रील पर आये भद्दे कमेंट से था आहात...

उन्होंने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया और फिर आरोपी ने नेत्री गुरमीत धनई का नंबर और व्हाट्सएप ब्लॉक कर दिया। इसके बाद, गुरुमीत धनई सुपेला पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

गुरमीत धनई का कहना है कि उसने कुछ महीने पहले इसकी शिकायत सुपेला थाने में की थी। उनके लिखित बयान के जवाब में, पुलिस ने आरोपी को बुलाया और उसे फटकार लगाई। पुलिस बयान में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गुरमीत धनाई के साथ धोखाधड़ी की है|

 जब उसने जल्द पैसे लौटाने का वादा किया तो पुलिस ने उसे जाने दिया। पुलिस के दबाव के बाद भी जब आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए और मामले ने तूल पकड़ लिया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शेयर बाजार से अच्छे रिटर्न का लालच देकर कई अन्य लोगों से करोड़ों रुपये ठगे है। उन लोगों के द्वारा भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu