भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अपराधियों को अब पुलिस का भी डर नहीं रह गया है. आए दिन हत्या, डकैती और हिंसा के कई मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस नेतृत्व भी इस पर प्रतिक्रिया देता है|
लेकिन इसके बावजूद इन अपराधियों के हौंसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और वे बेखौफ होकर अपराध को अंजाम देते हैं. ऐसी ही एक घटना राजधानी रायपुर के रामनगर में सामने आई। जहां बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई|
यह भी पढ़े - बस में अर्धनग्न कपड़े पहने युवती का विडियो हुआ वायरल ,वीडियो देख लोगों के उड़े होश , विडियो देखे...
दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाने के रामनगर चौकी इलाके का है. जहां 70 साल की एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. बताया गया कि मृतिका का नाम फेकन बाई साहू था और वह अपने नाती के साथ रहा करती थी।
देर रात जब वह घर में सो रही थी तो अज्ञात हत्यारे ने उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एफएसएल और पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. इसके बाद उन्होंने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

